{"_id":"d958a0bccafa39188bedd266b3aabbed","slug":"cmo-office-locked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ दफ्तर में ताला लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ दफ्तर में ताला लगाया
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महीनों से बकाया मानदेय का भुगतान न होने से नाराज आशा वर्करों ने गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में ताला लगा दिया। मुख्य प्रवेश द्वार समेत कार्यालय में जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए जाने से विभागीय अधिकारी-कर्मचारी घंटों तक दफ्तर में कैद रहे।मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए आशा वर्करों ने जिम्मेदारों को खूब खरी-खोटी सुनाई।
इस मौके पर पहुंचे डीएम ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर करीब तीन घंटे बाद ताला खुलवाया। प्रदर्शन में शामिल सभी आशाएं नौगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी हुई हैं।
उनका कहना था कि अप्रैल माह से ही विभिन्न मदों का मानदेय बकाया है। न तो पल्स पोलियो ड्यूटी का पैसा दिया गया है और न ही टीकाकरण अभियान का। जेई, एईएस के तहत काम करने के बावजूद वह लंबे समय से मानदेय के लिए भटक रही हैं।
विज्ञापन
जननी सुरक्षा योजना के तहत हुए प्रसव की प्रोत्साहन राशि भी अटकी पड़ी है। लाभार्थियों को भी एक पैसा नहीं दिया गया। नतीजा उनका कोपभाजन भी आशाओं को बनना पड़ रहा है। इस बारे में वह कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करा चुकी हैं।इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
दर्जनों की संख्या में लामबंद आशाएं गुरुवार को सुबह साढ़े 11 बजे सीएमओ कार्यालय पहुंची और मानदेय की मांग करने लगीं। इस दौरान सीएमओ डॉ. जीसी श्रीवास्तव से हल्की नोक-झोंक भी हुई।
सीएमओ ने उन्हें कागजी औपचारिकताओं का हवाला देते हुए शीघ्र ही खाते में राशि पहुंचने का आश्वासन देते रह। मगर आशाओं ने एक न सुनी।उनका कहना था कि कई माह से वह यही बातें सुन रही हैं। अब मानदेय मिलने तक वह यहीं डटी रहेंगी।
करीब 12 बजे आशा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर चैनल गेट को बंद कर दिया। अंदर मौजूद कर्मचारी दूसरे गेट से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे तो आशाओं ने अन्य रास्तों को भी बंद कर धरने पर बैठ गई। चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ जमकर नारे लगाते हुए आशाओं ने आक्रोश जाहिर किया।
करीब दो बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम राजितराम प्रजापति ने आशाओं से वार्ता की। उनके आश्वासन पर भी कोई बात नहीं बनी तो फिर एसओ मामले में जिलाधिकारी ने हस्तक्षेप की। डीएम डॉ.सुरेन्द्र कुमार ने आशाओं के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनका मानदेय शीघ्र ही खाते में पहुंच जाएगा।
प्रदर्शन में आशा संघ की जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी सिंह, गीता यादव, पुष्पा सिंह, अन्नपूर्णा, गीता यादव, नीलम श्रीवास्तव, निखिलेश त्रिपाठी, मंजू, सुमिश्रा, मीना श्रीवास्तव, रीना मौर्य, हेमलता, हयातुन्निशा, सुधा मिश्रा आदि शामिल रहीं।