फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CM Yogi said that the land grabbing mafias are not able to flourish

UP: सिद्धार्थनगर में बोले सीएम योगी, जमीन कब्जा करने वाले माफिया पनप नहीं पा रहे, यह भाजपा सरकार में हुआ संभव

Fri, 15 Mar 2024 03:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 15 Mar 2024 03:05 PM IST
सार

बीएससी ग्राउंड में आयोजित विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि अब कोई माफिया गरीबों की जमीन नहीं कब्जा कर पा रहा है। 

विज्ञापन
CM Yogi said that the land grabbing mafias are not able to flourish
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में माफिया जमीनों को कब्जा करते थे। वहीं, मच्छर डंक मार करके जवानी को निकल जाते थे। जब से भाजपा की सरकार बनी दोनों पर वार हुआ। अब कोई माफिया गरीबों की जमीन नहीं कब्जा कर पा रहा है। वहीं, इंसेफेलाइटिस जैसी घातक बीमारी देने वाले मच्छर भी खत्म हो गए हैं। यह भाजपा सरकार में संभव हुआ है। 

विज्ञापन


बीएससी ग्राउंड में आयोजित विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मंच के माध्यम से 1895 करोड़ के 551 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सभा के दौरान सपा बसपा कांग्रेस की सरकारों पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी (सांसद) जगदम्बिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह, सदर विधायक श्यामधनी राही, विधायक विनय वर्मा, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह कार्यक्रम स्थल पर मौज़ूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed