{"_id":"61c0c1ef42eedb203d5b44c4","slug":"cm-yogi-has-expand-honor-to-grampradhan-siddharthnagar-news-gkp420620754","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों का मुख्यमंत्री ने बढ़ाया मान-राघवेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों का मुख्यमंत्री ने बढ़ाया मान-राघवेंद्र सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधानों का मुख्यमंत्री ने बढ़ाया मान: राघवेंद्र प्रताप
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर )। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रधानों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायतों को और अधिकार संपन्न बनाते हुए उनके मानदेय में भारी इजाफा कर उनकी मांग पूरी कर दी है। यह बात राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम संगठन के तत्वावधान में ब्लॉक सभागार में सम्मान समारोह में विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कही।
विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी संस्था अथवा व्यक्ति को पंचायत प्रतिनिधियों के शोषण का अधिकार नहीं होगा। पंचायतों के विकास में आने वाली अड़चनों को भी दूर करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रक्रिया को सरल बनाया है। उन्होंने कहा पंचायतें स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट विलेज गांव बनाने की ओर अग्रसर हों, ऐसा करने वाली ग्राम पंचायतों को राज्य सरकार पुरस्कृत करेगी।
इस दौरान भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, गौरव मिश्र, बीडीओ अमित सिंह, विष्णु श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत बृजेश गुप्ता, मनोज सिद्धार्थ, रियाजुद्दीन, लाली शुक्ला आदि मौजूद रहे।