फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CM Yogi Adityanath will come tomorrow for election campaign

Siddharthnagar News: चुनाव प्रचार के लिए कल आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Wed, 03 May 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 03 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will come tomorrow for election campaign
सिद्धार्थनगर। नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए चार मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में आएंगे। डीएम संजीव रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार मई को सुबह 10:50 बजे हेलीकाप्टर से जिला कारागार के सामने हेलीपैड पर उतरेंगे। जहां से बीएसए ग्राउंड स्थित जनसभा स्थल में लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह 11:50 पर जिले से बस्ती में चुनाव प्रचार के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। भाजपा के जिला संयोजक कन्हैया पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर समेत जिले के सभी 11 नगर निकायों के अध्यक्ष एवं सभासद पद के प्रत्याशियों के प्रचार करेंगे। इसलिए जनसभा में पूरे जिले व सभी निकायों के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जनसभा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारी दी गई है। सांसद जगदंबिका पाल एवं जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed