फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CM will start communicable disease control campaign on April 2

सीएम दो अप्रैल को करेंगे संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत

Thu, 31 Mar 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
CM will start communicable disease control campaign on April 2
सीएम दो अप्रैल को करेंगे संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में दो अप्रैल को संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत करेंगे। सीएम के कार्यक्रम की तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को कई सफाईकर्मी बीएसए ग्राउंड में साफ-सफाई में जुटे हुए थे। डीएम दीपक मीणा एवं एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शासन से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम संबंधी पत्र नहीं आया है।

विधानसभा चुनाव में जीत और दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का जिले में प्रथम आगमन हो रहा है। वह स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण पखवारे की जिले से ही शुरुआत करेंगे। इसके लिए बीएसए ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बीएसए ग्राउंड के अलावा अशोक मार्ग के किनारे भी झाड़ियां आदि की सफाई की जा रही है। प्रशिक्षु आईएएस ओजस्वी राज के साथ ही एसडीएम नौगढ़ विकास कश्यप ने मौके पर निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्राथमिकता वाले जिले में शामिल होने के कारण ही दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का पहला दौरा इस जिले में हो रहा है। उनके स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ता तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed