फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CM's effigy burnt in protest

विरोध में सीएम का पुतला जलाया

Sat, 04 Jun 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 04 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
CM's effigy burnt in protest
साड़ी चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा जिले में हुई घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शनिवार को प्रदेश की लचर व्यवस्था के विरोध में सड़क पर उतर गए। शहर के साड़ी तिराहे पर सीएम का पुतला जलाया। बाद में राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन डीएम को दिया। 
विज्ञापन

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के कारण मथुरा जिले में इतनी बड़ी घटना घटित हुई है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में आम नागरिक के साथ हर तबके के लोग त्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

लोगों से किए गए वादे को पूरा करने में प्रदेश सरकार विफल रही है। अब जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है। सबकी निगाहें अब भाजपा की ओर है। केंद्र की मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल में विकास का नया खाका तैयार हुआ है जिससे जनता में भी खुशी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जनता प्रदेश में भी बदलाव चाहती है। निश्चित ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सफलता अवश्य मिलेगी और भाजपा की सरकार बनेगी। इसके बाद प्रदेश सरकार का पुतला लेकर शहर में भ्रमण करने के बाद साड़ी तिराहे पर पुतला जलाकर विरोध जताया और राज्यपाल को संबोधित डीएम को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की है।
दिए गए ज्ञापन में उन्होंने मथुरा जिले में हुई घटना में मृत पुलिस कर्मियों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये व उनके परिवार के लोगों को नौकरी दिए जाने, घटना में दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने, प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की है।

इस दौरान गोपाल जायसवाल, राहुल जायसवाल, जिला महासचिव राजेश कुमार, फूलचंदर जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, राजेश जायसवाल, लालजी जायसवाल, आविंद्र उपाध्याय, बबलू तिवारी, पंकज चौबे, रमेश पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, सचितानंद चौबे, श्याम सुंदर मित्तल, देवेंद्र मिश्र, संतोष जायसवाल, शैलेष सिंह, संपूर्णानंद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed