फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CM inspects PM's venue

पीएम के कार्यक्रम स्थल का सीएम ने किया निरीक्षण

Sun, 24 Oct 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
CM inspects PM's venue
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर बने मंच का निरीक्षण करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पीएम के कार्यक्रम स्थल का सीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिले में नवनिर्मित स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के लोकार्पण के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कार्यक्रम स्थल एवं तैयार हो रहे मंच का निरीक्षण किया। साथ अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत अन्य नेता रहे।
पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड पर दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले बीएसए ग्राउंड पहुंचकर जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने समय से समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक जिला एक मेडिकल कॉलेज के तहत निर्मित नौ मेडिकल कॉलेजों के लोकार्पण के लिए प्रस्तावित चित्र प्रदर्शनी तथा स्व. माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का मॉडल देखा। उसके बाद मुख्यमंत्री ने मंच पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने छायाचित्र प्रदर्शनी, बुद्ध का जीवन दृश्य एवं उत्खनित पुरास्थल कपिलवस्तु-एक झलक प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएम ने पुलिस लाइंस सभागार में जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबध में सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। एसपीजी सुरक्षा कर्मियों के साथ मीटिंग कर ली गई है। हेलीपैड पर रिहर्सल हो गया है। सूचना विभाग की ओर से होर्डिंग्स लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने एसपी को निर्देश दिए कि पार्किंग स्थलों पर लाउडस्पीकर की व्यवस्था रखें तथा बाहर से आने वाले पुलिस कर्मियों के वाहनों के लिए पुलिस लाइंस में पार्किंग की व्यवस्था करें। एसपीजी सुरक्षा कर्मियों के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम समाप्त होने के बाद स्थल की सफाई कराने के लिए भी कहा। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, एडीजी गेरखपुर जोन अखिल कुमार, आयुक्त बस्ती मंडल गोविंद राजू एनएस, आईजी बस्ती रेंज मोदक राजेश राव, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा वीके सिंह, सीडीओ पुलकित गर्ग, एडीएम उमाशंकर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ओजस्वी राज आदि मौजूद रहे।

सड़क दुरुस्त कराने के निर्देश
प्रधानमंत्री के काफिला को हेलीपैड से मंच तक आने के लिए बनी नई सड़क में कुछ कमियों की तरफ इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने उसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। मंच के करीब बीएसए ग्राउंड में जलभराव से भूमि दलदली होने के कारण इंटरलॉकिंग की ईंटें धंस जा रही हैं। उसे देखते हुए इंटरलॉकिंग की ईंट निकालकर उसमें प्लाई डालकर सड़क दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे काफिले की गाड़ियों के आवागमन के दौरान कोई गड़बड़ी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed