{"_id":"682e11de6859bd3805071b7f","slug":"clouds-will-prevail-today-as-well-chances-of-rain-tomorrow-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-137919-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आज भी छाएंगे बादल, कल बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आज भी छाएंगे बादल, कल बारिश के आसार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कई दिनों से हो रही बूंदाबादी से मौसम सुहाना हो गया है। बीच-बीच में तेज बरसात भी हो रही है। गर्म हवाओं के साथ बदला मौसम का मिजाज लोगों को गर्मी से राहत दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहेंगे। जबकि शुक्रवार काे बारिश होने की संभावना है।
बुधवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह करीब सात बजे तेज धूप खिल गया। इससे लोगों को साफ आसमान का नजारा देखने को मिला। धूप तेज हाेने के बाद भी लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ, लेकिन सुबह करीब नौ बजे एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। इससे आसमान में काले बादल छा गए। बादलों के छाने के कुछ देर बाद ही बरसात होने लगी। थोड़ी-थोड़ी देर पर रुक-रुक कर एक घंटा तक बारिश हुई। इससे रास्ते में कीचड़ होने के साथ ही कच्ची सड़क पर चलना मुश्किल हो गया।
सुबह नौ बजे से 10 बजे की बीच हो रही बरसात से ऑफिस जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन करीब 11.00 बजे से एक बार फिर सूर्य के दर्शन हुए। पूरे दिन धूप खिला रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में भी बरसात होने का पूर्वानुमान है।