{"_id":"58de87984f1c1b866b63db7b","slug":"closed-showroom-closed-in-the-afternoon-disappointed-customers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर में ही शोरूम बंद, निराश लौटे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर में ही शोरूम बंद, निराश लौटे ग्राहक
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 31 Mar 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
दोपहिया वाहन खरीदने को उमड़े लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बीएस-3 वाहनों पर सुप्रीम कोर्ट के आवश्यक निर्देश के चलते दोपहिया वाहनों की बिक्री का ग्राफ दो दिन में तेजी से बढ़ा है। शुक्रवार को बीएस-3 मॉडल के वाहनों की बिक्री का आखिरी दिन होने के कारण मुख्यालय के अलावा हर तहसील के बाइक शोरूम खरीदारों से खचाखच भरे मिले। एजेंसीधारकों ने भी मौके को भरपूर भुनाया और किसी को पांच हजार तो किसी को बारह हजार से अधिक की छूट देते हुए प्रतिबंधित मॉडल की गाड़ियों की बिक्री की गई। आलम यह रहा कि देर रात तक खुले रहने वाले कई शोरूम के शटर दोपहर में ही बंद हो गए। बावजूद ग्राहक जाने को तैयार नहीं थे। बांसी-नौगढ़ मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा।
शुक्रवार को जिले में दोपहिया वाहनों के बिक्री की धूम रही। सुप्रीम कोर्ट ने बीएस थ्री टाइप के वाहनों की बिक्री को एक अप्रैल से प्रतिबंधित कर दिया है। आखिरी दिन होने के कारण सुबह से ही मुख्यालय की हीरो मोटोकार्प के अलावा होंडा मोटर साइकिल, बजाज, टीवीएस की गाड़ियों पर आवश्यक छूट का ऐलान किया गया। स्थिति यह रही कि दोपहर होते होते सभी एजेंसियों का स्टाक समाप्त हो गया। एजेंसी संचालकों ने भी इस मौके को भरपूर भुनाया। हीरो मोटोकार्प ने 12 हजार से अधिक की छूट का ऐलान किया था पर ग्राहकों को देखते हुए किसी को पांच हजार तो किसी को दस हजार रुपये की छूट वाहनों की खरीदारी में प्रदान की गई।
यह छूट केवल बाइक पर ही प्रदान की गई स्कूटी के मॉडलों पर छूट न मिलने के कारण इनके बिक्री का ग्राफ काफी पीछे रहा। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को औसतन तीन सौ से अधिक बाइकों की बिक्री हुई। तहसील मुख्यालयों पर स्थापित एजेंसियों पर भी खरीदारों का मजमा लगा रहा और लोग अपने पंसदीदा मॉडल के वाहनों की खरीद और छूट को लेकर एजेंसी संचालकों की सिफारिश में जुटे रहे।