{"_id":"65c517c5a57e1978e80134f5","slug":"clerk-taking-30-rupees-from-student-video-goes-viral-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-112593-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छात्रा से लिपिक ले रहा 30 रुपये, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छात्रा से लिपिक ले रहा 30 रुपये, वीडियो वायरल
Thu, 08 Feb 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र के एक इंटर कालेज में नौगढ़ कार्यालय के नाम पर एक छात्रा से लिपिक की ओर से बृहस्पतिवार को रुपये लेने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी के अनुसार सदर तहसील क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में विद्यालय की एक छात्रा कार्यालय में फार्म लेकर पहुंची। यहीं तैनात एक लिपिक को वह फार्म देने लगी तो लिपिक ने उससे पैसे की मांग की। इसके बाद छात्रा 30 रुपए भी फार्म के साथ देने लगी। जिस पर लिपिक ने उससे 50 रुपए की मांग की। वह यह कहकर मांगने लगा कि इस काम के लिए खर्चा करके नौगढ़ जाना पड़ेगा।
इस पर छात्रा ने बताया कि उसके पास 50 रुपए नहीं है और वह पैसा व फार्म लेकर वापस लौटने लगी, तब लिपिक ने उसे पुन: वापस बुलाया और कहा कि पैसा व फार्म रख दे। इसी दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। इस संबंध में डीआईओएस सोमारू प्रधान ने बताया कि अभी यह मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी होते ही जांचोपरांत संबंधित लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।