फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cleaning silt name just peeling grass

सिल्ट सफाई के नाम पर सिर्फ छील रहे घास

Thu, 02 Jun 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Cleaning silt name just peeling grass
पथरा क्षेत्र के तिगोड़वा सें जोगिया बुजुर्ग को जाने वाली डिहवा माइनर नहर पर उगी घास की हो रही कटाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बारिश का मौसम नजदीक आने के साथ ही नहरों की सिल्ट सफाई के नाम पर नया खेल शुरू हो गया है। सफाई के बदले सिर्फ तली पर उगे घास की कटाई हो रही है। पथरा क्षेत्र का डिहवा माइनर इसकी नजीर है। तिगोड़वा से जोगिया बुजुर्ग को जाने वाली इस माइनर की सिल्ट सफाई के रूप में सिर्फ कागजी कोरम पूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

डिहवा माइनर में सिल्ट सफाई का कार्य मनरेगा के तहत स्वीकृत है। ठेकेदार चंद मजदूरों को लगाकर सफाई का कार्य करा रहा है। इसमें तली में जमी मोटी सिल्ट बाहर निकालने की बजाय हल्की घास को काटा जा रहा है।
विज्ञापन

काम की गति भी इतनी धीमी है, मानो बारिश का इंतजार किया जा रहा है। सिल्ट सफाई कार्य की स्थिति देख ग्रामीण किसानों में असंतोष बना हुआ है। क्षेत्र के आत्माराम पटेल, शिवप्रसाद मिश्र, कन्हैया यादव, जय सिंह, रामपाल आदि का कहना है कि ठेकेदार की मनमानी से नहर की सफाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिल्ट जस का तस है। यही हाल रहा तो टेल तक पानी पहुंचना इस बार भी संभव नहीं हो पाएगा। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई व सिल्ट सफाई कार्य में पारदर्शिता लाने की मांग की है। इस संबंध में एक्सईएन एबी सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed