फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Class 2 student crushed to death by school bus

Siddharthnagar News: स्कूल बस से कुचलकर कक्षा दो के छात्र की मौत

Tue, 21 Apr 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 21 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Class 2 student crushed to death by school bus
पीएचसी बढ़नी परिसर में रोते बिलखते मृतक आदित्य के परिजन। संवाद
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के औरहवा में स्कूल बस कुचलकर कक्षा दो में पढ़ने वाले आठ वर्षीय आदित्य की मौत हो गई। पिता का आरोप है कि बच्चा बस में चढ़ रहा था, तभी चालक ने बस आगे बढ़ा दी, जिससे वह नीचे गिर गया और पहिये के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत के संबंध में चालक की लापरवाही की चर्चा पूरे क्षेत्र में है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ढेबरुआ थाना क्षेत्र के औरहवा के रहने वाले अनिल का पुत्र आदित्य (8) स्व. कन्या कलावती विद्यालय पकड़िहवा कलां में कक्षा दो का विद्यार्थी है। मंगलवार को वह अपनी दोनों बड़ी बहनों प्रिया (13) और आराध्या (10) के साथ स्कूल बस से गांव से विद्यालय जाने के निकला। बस में चढ़ने का प्रयास करने लगा, तभी स्कूल बस चालक ने बस आगे बढ़ा दी, जिससे आदित्य नीचे गिर गया और बस का पहिया उसके पेट पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग उसे लेकर तुरंत पीएचसी बढ़नी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस बस को कब्जे में लेकर थाने ले गई और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही पीएचसी पहुंचे मृतक के दादा फूलचंद, दादी मंदरावती व मां रंजना का रो-रोकर बुरा हाल था। लोग उन्हें सांत्वना भी दे रहे थे।
विज्ञापन


---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


सबका दुलारा था मासूम आदित्य
मृत आदित्य तीन बहनों व दो भाइयों में तीसरे नंबर पर था। बड़ी बहन प्रिया (13) उसके ही विद्यालय में कक्षा सात और उससे छोटी आराध्या (10) कक्षा चार में पढ़ती है। साराध्या (04) और सबसे आरुष (दो माह) का है। मृतक परिवार का बहुत दुलारा था। उसकी मौत पर उसके बाबा फूलचंद और दादी मंदरावती उसे वापस लाने की जिद कर रहे थे। पीएचसी परिसर का पूरा माहौल ही गमगीन था। मृतक की मां रंजना और दादी को रोते देख मौजूद सभी लोगों की आंखें नम थीं।

--------------------------------

स्कूली बस का चालक रोज बस को तुरंत बढ़ा देता था। इसमें विद्यालय के जिम्मेदारों की गलती है। आदित्य बस में चढ़ गया होता, तब बस चलती तो ऐसा हादसा नहीं होता।

अनिल, मृतक बच्चे का पिता

-----------------------------------------
विद्यालय के छात्र की बस की चपेट में आने से मौत होने से पूरा विद्यालय दुखी है। दुख की इस घड़ी में विद्यालय परिवार के साथ खड़ा है।
राममूरत यादव, प्रबंधक

-----------------------------------------
लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

- वीरेंद्र कुमार पासवान, प्रभारी थानाध्यक्ष, ढेबरुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed