{"_id":"8049c8bea66cca25470e3e250fcc0fa5","slug":"claim-better-air-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतरी का दावा हवा हवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतरी का दावा हवा हवाई
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व शिक्षा अभियान से बच्चों का भविष्य संवारने के सपने दिखा रहे महकमे की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। कागजों पर स्कूल भले ही बेहतर चल रहे हों, मगर हकीकत में उनका संचालन भगवान भरोसे हो रहा है।
शनिवार को शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के विद्यालयों के भ्रमण के दौरान यह सच्चाई नजर आई। रिकार्ड में जो शिक्षक विद्यालय में तैनात हैं, उनका कहीं अता-पता नहीं। शिक्षण की जिम्मेदारी कोई बाहरी निभा रहा है। यही नहीं कई स्कूल अपनी मर्जी से बंद हैं। शासन का निर्देश एक तरफ स्कूल इंचार्जों की मर्जी सबसे ऊपर है।
अनियमितताओं की भेंट चढ़ी सरकारी शिक्षण व्यवस्था पर विभाग उदासीन है। शिकायत पर कार्रवाई तो दूर, जिम्मेदार बयानों में भी लापरवाह अधीनस्थों के बचाव में लगे हुए हैं। बीईओ जोगिया रमेश कुमार ने बताया कि शैक्षणिक कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा हो रहा है तो जांच कर शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा जाएगा।