फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   civil bar association election conduct on 24 feb

सिद्धार्थनगर: सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन चुनाव में 33 प्रत्याशी मैदान में

Mon, 20 Feb 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 20 Feb 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
civil bar association election conduct on 24 feb
सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन की बैठक में उपस्थित अधिवक्ता। संवाद
- एक पर्चा हुआ खारिज, 24 को को होगा मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में विभिन्न पदों के आगामी चुनाव में सोमवार को जांच में 33 पर्चे वैध मिले, जबकि एक प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पिछले कार्यकारिणी के संयुक्त मंत्री सूचना एवं प्रकाशन पद पर निवर्तमान शेषमणि प्रजापति ने अपना पर्चा दाखिल किया था, जिसको मॉडर्न बाइलॉज के तहत खारिज कर दिया गया।
अब आगामी चुनाव अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए होना है। अध्यक्ष पद के लिए इन्दु कुमार सिंह, हरिहर प्रसाद पाठक, राधेश्याम मिश्र, श्रवण कुमार पांडेय, नरेन्द्र कुमार भार्गव, सैय्यद सरवर अनवार मैदान में हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तीन उम्मीदवार बालकृष्ण शुक्ल, रविशंकर शुक्ल, रमाकर पांडेय, महामंत्री पद के लिए चार प्रत्याशी कृपाशंकर त्रिपाठी, धमेन्द्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार मौर्य, सिद्धनाथ पांडेय, कोषाध्यक्ष के पद के लिए दो उम्मीदवार राजेश कुमार मिश्र, प्रदीप कुमार सिंह चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए तीन उम्मीदवार मनीष सहाय श्रीवास्तव, बृजेश प्रताप सिंह, कैलाश नाथ गिरि, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए दो उम्मीदवारों में शेषमणि प्रजापति का पर्चा खारिज किया गया, जिससे अरूण कुमार त्रिपाठी ही बचे हैं। उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए तीन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था, जिसमें प्रशासनिक मंत्री मिथलेश कुमार मिश्र, सूचना एवं प्रकाशन के लिए उमेश प्रताप सिंह व पुस्तकालय के लिए अनूप मिश्रा द्वारा एक-एक पर्चा होने से चुनाव नहीं होना है। सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए राकेश कुमार सिंह के पर्चा वापस ले लेने की वजह से 6 पदों के सापेक्ष विजय कुमार शुक्ल, रामसूरत, घनश्याम उपाध्याय, हरिप्रसाद दूबे, अनिल कुमार विश्वकर्मा, दुर्गेश पांडेय के होने की वजह से भी इस पद पर चुनाव नहीं होना है।
सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी में छह पदों के लिए मात्र चार लोगों ने पर्चा दाखिल किया, जिसमें हजारी प्रसाद मिश्र, कृष्णा मिश्र, करन श्रीवास्तव व अविनाश पांडेय के पर्चे वैध पाए जाने की वजह से चुनाव नहीं होगा।

प्रत्याशियों के पर्चों की जांच के समय प्रवर समिति अध्यक्ष परमात्मा प्रसाद मिश्र, सदस्य प्रवर समिति वीरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, चुनाव समिति के अपर मुख्य चुनाव अधिकारी नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, रमेश कुमार पाण्डेय, रिर्टनिंग ऑफिसर सुशील चंद्र शुक्ल व रियाज अहमद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed