{"_id":"5808ff354f1c1b1030704037","slug":"churned-about-the-safety-of-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की सुरक्षा के बारे में मंथन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की सुरक्षा के बारे में मंथन किया
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
चेयरमैन को दफ्तर में ज्ञापन देते व्यापारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बैंकों की सुरक्षा को पुलिस व शाखा प्रबंधकों की बैठक गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में की गई। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। बैंकों में आवश्यक सेवा के नंबरों को अंकित करने को कहा।
एसपी राकेश शंकर ने कहा कि पुलिस बैंक शाखाओं का निरीक्षण करती रहती है। शाखा प्रबंधकों की जिम्मेदारी बनती है कि अगर कोई कमी बताई जाए तो सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसे तत्काल दूर करे। बैंकों में सुरक्षा संबंधित उपकरण होना जरूरी है। सभी शाखा प्रबंधक को चाहिए कि बैंक में लगी आपात कालीन घंटी को समय-समय पर जांचते रहें। आपात काल में संबंधित थाना के एसओ के नंबर के साथ 100 नंबर को सूचना देने की जानकारी ऐसी जगह लिखें, जो आसानी से पठनीय हो।
प्रत्येक शाखा में सीसीटीवी को लगाना आवश्यक है। कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। ऐसी छोटी-छोटी बातों की अनदेखी कभी-कभी भारी पड़ जाती है। बैंकों में जाली नोट मिलने की सूचना को गंभीरता से लिया जाए। सीमा के निकट वाली शाखा में नोट को चेक करने वाली मशीन का होना जरूरी है। बैंकों के एटीएम पर बैंक के सुरक्षा गार्ड की 24 घंटे ड्यूटी लगानी है। सुरक्षा गार्ड के बायोडाटा को शाखा प्रबंधक सत्यापित करके थाने में दर्ज कराए।
विज्ञापन
पुलिस के जवानों को निर्देशित किया गया है कि रात्रि गश्त के समय एटीएम चेक करने के साथ गार्ड की भी लोकेशन लेते रहे। इस दौरान इंस्पेक्टर एलआईयू अनिल कुमार श्रीवास्तव, पेशकार एसपी तौहीद आलम, पीआरओ संजय पांडेय समेत सभी बैंकों के अधिकारी व शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।