{"_id":"63a74f20b7da4b3f1c6bac8c","slug":"christmas-being-celebrated-siddharthnagar-news-gkp4620465104","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: क्रिसमस डे पर खुशी में डूबा ईसाई समुदाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: क्रिसमस डे पर खुशी में डूबा ईसाई समुदाय
विज्ञापन
हल्लौर में क्रिसमस ट्री बनाने में जुटे ईसाई समाज के लोग। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस डे पर खुशी में डूबा ईसाई समुदाय
डुमरियागंज। ईसाई समाज ने क्रिसमस की तैयारियां पूरी कर ली हैं। चर्च सज गए हैं और रविवार रात 12 बजे खुशियां मनाई गईं। तहसील क्षेत्र के हल्लौर स्थित सेंट थॉमस हाईस्कूल के परिसर में स्थित चर्च की साज सज्जा, सजावट का काम शनिवार की शाम तक पूरा कर लिया गया। वहां पर विशाल क्रिसमस ट्री और झांकी सजाई गई है।
सेंट थॉमस स्कूल के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन ने बताया कि क्रिसमस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। विशेष प्रार्थना की जाएगी। ईसा मसीह ने पूरे संसार को अमन-शांति और भाईचारे का पैगाम दिया था। उस पर सभी लोगों को अमल करना चाहिए। उनका संदेश हमेशा महत्वपूर्ण और प्रासंगिक रहेगा।
क्रिसमस के मद्देनजर शनिवार की दोपहर सेंटा क्लॉस की वेशभूषा में बैदौला निवासी लल्ला नामक युवक ने सेंट थॉमस स्कूल की तरफ से डुमरियागंज, बैदौला, हल्लौर, शाहपुर आदि स्थानों पर बच्चों और राहगीरों में बिस्किट-टॉफी आदि उपहार देकर उन्हें हैप्पी क्रिसमस कहा। कुल मिलाकर क्रिसमस की रौनक हर तरफ छा गई है।