{"_id":"5f64e0948ebc3e32a50af15f","slug":"choori-in-siddhrathnagar-siddharthnagar-news-gkp366053192","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप खंड के कर्मचारी के आवास से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप खंड के कर्मचारी के आवास से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी के आवास से लाखों की चोरी
घर गए था कर्मचारी, आवास पर पहुंचा तो टूटा मिला ताला
राहुलनगर मोहल्ले में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नलकूप खंड में तैनात कर्मचारी के आवास का ताला तोड़कर चोर नकदी, आभूषण सहित लोगों का सामान उठा ले गए। घटना सदर थानाक्षेत्र के राहुलनगर मोहल्ले की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
अयोध्या जिले के महराजगंज थानाक्षेत्र बरहुपार गांव निवासी छट्टीराम प्रजापति सिद्धार्थनगर के नलकूप खंड में तैनात हैं। वह उमेशचंद वर्मा के मकान में किरायेदार हैं। दो दिन पूर्व वह अपने गांव गए थे। शुक्रवार सुबह लौटे तो देखा दरवाजे का ताला टूटा था। घर में दाखिल हुए तो अंदर बाक्स में रखे सामान और कपड़े बिखरे थे। उन्होंने घटना की जानकारी सदर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित कर्मचारी के मुताबिक नकदी, आभूषण सहित लाखों के सामान चोरी हुए हैं। एसओ सदर आरबी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है। पुलिस की टीम लगी हुई है।