{"_id":"5f2568c48ebc3e9fef426a58","slug":"choori-in-itawa-siddharthnagar-news-gkp3602588145","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक के घर से लाखों की चोरी
गोल्हौरा थानाक्षेत्र के भटगंवा गांव का है मामला
शिक्षक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। गोल्हौरा थानाक्षेत्र के भटगंवा गांव में शुक्रवार रात चोर एक शिक्षक के घर में दाखिल हो गए। घर से नकदी, आभूषण सहित लाखों का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई तो उसने गोल्हौरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के भटगंवा निवासी शिक्षक गिरिधर पांडेय शुक्रवार रात पूरा परिवार घर के बाहर सोया था। इसी बीच चोर घर में दाखिल हो गए और नकदी, आभूषण सहित सारा सामान उठा ले गए। रात में बूंदाबांदी के चलते घर में गए तो देखा कि घर के सारा सामान बिखरा था। जानकारी लेने पर छह लाख छप्पन हजार नकदी, सोने की चार अंगूठी, सोने का चेन, एक जोड़ी सोने की झुमकी, सोने की अंगूठी सहित लगभग 10 लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस गांव पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। थानाध्यक्ष गोल्हौरा शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी है, जांच की जा रही है।