{"_id":"61aa4fed7122ea2b793f1a75","slug":"chinies-lady-was-arrest-siddharthnagar-news-gkp4185715130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वीजा भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाली चीनी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना वीजा भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाली चीनी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना वीजा भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाली चीनी महिला गिरफ्तार
चीनी महिला के भारतीय युवक भी पकड़ा गया, दोनों को भेजा जेल
एसएसबी ने नेपाल की सीमा से भारत में प्रवेश करते दोनों को पकड़ा
नेपाल का कस्टडी में लेने से इनकार, ढेबरुआ पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा (सिद्धार्थनगर)। बिना वीजा भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाली चीनी महिला और उसके भारतीय मित्र को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बढ़नी एसएसबी 50वीं वाहिनी की चेक पोस्ट पर एसएसबी ने बुधवार रात चीनी महिला को उसके भारतीय मित्र के साथ पकड़ा था। शुक्रवार को ढेबरुआ पुलिस ने विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। चीनी महिला की गिरफ्तारी के बाद एसएसबी ने क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है।
एसएसबी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर बढ़नी स्थित एसएसबी 50वीं वाहिनी के चेकपोस्ट पर सुल्तानपुर जिले के दुर्गा प्रसाद मौर्य (28) और चीन के सिचुआन प्रांत की झाओ सओलो झुआंग (43) को संदिग्ध परिस्थितियों में नेपाल से भारत आते वक्त रोककर पूछताछ की। जांच में चीनी महिला के पास से चीन का पासपोर्ट और उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के ग्राम लखनपुर पोस्ट अलहदादपुर ब्लॉक दुबेपुर निवासी अंजलि मौर्य के नाम से बना निवास प्रमाणपत्र मिला। एसएसबी के जवानों ने जब चीनी महिला के बैग की तलाशी ली तो उसके पास से चाइनीज पासपोर्ट, दो मोबाइल, 11 चाइनीज कार्ड, चाइनीज सिम, सौ डॉलर के आठ नोट, बीस और 10 डॉलर के तीन-तीन नोट, पांच डॉलर के छह और एक डॉलर के 14 नोट, थाईलैंड की मुद्रा के एक हजार के तीन नोट, सौ के छह और 20 का एक नोट बरामद हुआ।
भारतीय युवक के पास से सुलतानपुर का आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन व नेपाली और भारतीय रुपये मिले। इसके बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों व नेपाली प्रशासन के बीच रात करीब 12 बजे तक बातचीत हुई। नेपाली प्रशासन ने दोनों को लेने से मना कर दिया। उसका कहना था कि दोनों नेपाल की तरफ से भारतीय सीमा में नहीं गए हैं। ऐसे में एसएसबी ने दोनों को बढ़नी पुलिस चौकी को सौंप दिया। एसएचओ ढेबरुआ ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि शुक्रवार देर शाम पुलिस ने दोनों को विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
---
हिमाचल के होटल में दुर्गा प्रसाद से हुई थी झाओ की मुलाकात
चीनी महिला झाओ सओलो झुआंग ने पूछताछ में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि हिमाचल प्रदेश में उसकी मुलाकात दुर्गा प्रसाद मौर्य से हुई थी। दुर्गा एक होटल में वेटर का काम करता है। नजदीकी बढ़ने पर दोनों साथ रहने लगे। झाओ ने बताया कि वह दो बार लखनऊ तक बिना बीजा के जा चुकी है। इस बार भी वह बिना के जा रही थी। उसके पास नेपाल तक का बीजा था। भारत का बीजा मिल नहीं पाया था।