फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chilhia case will be heard in fast track court

Siddharthnagar News: सामूहिक दुष्कर्म मामले की फास्टट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

Sat, 06 May 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 06 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Chilhia case will be heard in fast track court
सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र एक गांव में युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में होगी। वहीं आरोपी जीजा और उसके साथी पर पुलिस ने हत्या का भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरिंदगी की शिकार पीड़िता 60 घंटे तक गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जिंदगी से जंग लड़ते हुए हार गई थी। आरोपियों पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। मौत के बाद उन पर अब हत्या का भी केस चलेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती 28 अप्रैल की रात घर से निकली थी। दूसरे दिन सुबह गांव के बाहर अर्द्धनग्न हालत में वह बेहोश पड़ी थी। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया था, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। यहां आईसीयू वार्ड में उसे भर्ती किया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। घटना के लगभग 60 घंटे के बाद उसने दम तोड़ दिया था। उसकी हालत यह थी कि घटना के बाद से न तो आंख खोल पाई और न ही किसी से अपनी पीड़ा बयां कर पाई थी।
विज्ञापन

महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया था कि शरीर का शायद ही कोई हिस्सा बचा था, जहां उसे चोट नहीं पहुंचाई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। जांच में जुटी पुलिस टीम ने दूसरे ही दिन मामले का पर्दाफाश कर दिया। वारदात करने वाले कोई और नहीं, बल्कि उसका सगा जीजा था। उसने युवती के गांव के ही एक युवक के साथ ही घटना को अंजाम दिया था। मौत होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात हत्या का भी केस दर्ज कर दिया। दोनों पर हत्या का मुकदमा चलेगा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवधारी ने बताया कि आरोपित जीजा व उसके सहयोगी के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हत्या का भी केस बढ़ा दिया गया है। आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिले, पुलिस इसका पूरा प्रयास करेगी। विवेचना पूरी करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलेगा, पैरवी करके जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।
-अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed