फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Children will get home environment in the police station

थाने में बच्चों को मिलेगा घर का माहौल

Sat, 25 Dec 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Children will get home environment in the police station
थाने में बच्चों को मिलेगा घर का माहौल
विज्ञापन

परसा। उत्तर प्रदेश पुलिस महिला सम्मान प्रकोष्ठ, यूनिसेफ एवं समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के संरक्षण तथा देखभाल के लिए जनपद के पहले बाल मित्र थाने का उद्घाटन शनिवार को एएसपी सुरेश चंद्र रावत ने फीता काटकर किया। यह थाना ढ़ेबरुआ थाने परिसर में है। इस थाने में बच्चों की दिक्कतें दूर करने के साथ ही उनको घर जैसा माहौल देने का प्रयास होगा।
इस दौरान एएसपी ने बताया कि विशेष किशोर पुलिस इकाई, किशोर न्याय अधिनियम 2015, पाक्सो अधिनियम 2012 व बाल मैत्री परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संचालन के लिए बाल मित्र थाना खोला गया है। इस थाने में बच्चों से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण एवं समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बाल मित्र पुलिस स्टेशन में स्थापित बाल मैत्री कक्ष में किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत नामित पुलिस बाल कल्याण अधिकारी व महिला पुलिस कर्मी बैठकर बच्चों के हितों से जुड़े कार्यों का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष व बाल कल्याण पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि बच्चों व विभिन्न बाल अधिनियमों से संबंधित रिकार्ड, सूचनाएं, फाइल तथा आंकड़ों को व्यवस्थित ढंग से रखा जाए। इस मौके पर सीओ हरिश्चंद्र, प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़, यूनिसेफ से रिजवाना परवीन, बढ़नी चौकी प्रभारी बृजेश सिंह, एसआई वीरेंद्र राय, रामगती, रविंद्र सिंह, अजीत कुमार यादव, विनय कुमार पासवान, कौशल कुमार पांडेय, सुभाष प्रजापति, श्रवण सिंह, लवकुश वर्मा, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed