फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Children made aware for crop residue management

फसल अवशेष प्रबंधन के लिए बच्चों को किया जागरूक

Wed, 06 Oct 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Children made aware for crop residue management
फसल अवशेष प्रबंधन के लिए बच्चों को किया जागरूक
विज्ञापन

भनवापुर। फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता अभियान के तहत विकास विद्यालय सोहना में बुधवार को प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें पेंटिंग, निबंध और प्रश्नोत्तरी परीक्षा में 150 बच्चों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि बच्चों को इस बात की समझने की जरूरत है कि उनके गांव, घर या आसपास के लोग धान की फसल की कटाई के बाद बचे हुए अवशेष को न जलाएं। यदि कोई जला रहा है तो उसे समझाएं कि फसल अवशेष जलाने से मृदा, पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। डॉ. डीपी सिंह ने बच्चों को जागरूक करते हुए बताया कि फसलों की कटाई के बाद बचे हुए फसल अवशेष को कंपोस्ट की खाद बनाने में उपयोग करके मृदा स्वास्थ्य में वृद्धि की जा सकती है।
विज्ञापन

कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. एसएन सिंह ने बच्चों को जागरूक किया कि आज के समय में फसल अवशेष प्रबंधन के लिए नई-नई वैज्ञानिक विधियां निकाली गई हैं। उसकी जानकारी रखते हुए विद्यार्थी अपने समाज में ज्ञान का प्रसार करके बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विकास विद्यालय सोहना में आयोजित प्रतियोगी परीक्षा पेंटिंग में लक्ष्मी भारती प्रथम स्थान, खुशी गौड़ द्वितीय स्थान और दीपशिखा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध में सरगम यादव प्रथम स्थान, अजय कुमार विश्वकर्मा द्वितीय स्थान, हरिओम यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी परीक्षा में जाविद प्रथम स्थान, चंदन गौतम द्वितीय स्थान और पंकज भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य समसुद्दीन खान और डॉ. ओम प्रकाश ने सफल विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित कर सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जागरूक किया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के डॉ. एसके मिश्र, मौसम विशेषज्ञ सूर्य प्रकाश सिंह, दीप नारायण सिंह, जयप्रकाश द्विवेदी, प्रेम चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed