फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Children falling prey to diarrhea due to changing weather

Siddharthnagar News: बदलते मौसम में डायरिया की चपेट में आ रहे बच्चे

Sat, 23 Mar 2024 03:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Mar 2024 03:26 PM IST
विज्ञापन
Children falling prey to diarrhea due to changing weather
सिद्धार्थनगर। बदलता मौसम बच्चों को बीमार बना रहा है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में डायरिया की चपेट में आ रहे बच्चों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को ओपीडी में 100 से अधिक बच्चे इलाज के लिए आए। विशेषज्ञ ने बीमार पड़ रहे बच्चों का कारण बदलता मौसम बताया है।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. फजल खान ने बताया की बीते दिनों अचानक ठंड बढ़ने के कारण से बच्चे कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। अब धूप निकलने के दौरान बच्चों की निगरानी में जरा भी लापरवाही उन्हें डायरिया का शिकार बना रही है। चिकित्सक ने बताया कि धूप निकल रही है, लेकिन हवा में नमी अभी कम नहीं हुई है। ऐसे में गर्म कपड़े हटने से सीधे हवा के संपर्क में आने से बच्चों के बीमार होने की आशंका रहती है। बीमारी की शुरुआत उल्टी और दूध पीना बंद करने से होती है। समय पर इलाज न मिला तो आगे चलकर डायरिया की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

बदलते मौसम में रहें सावधान
चिकित्सकों का कहना है कि परिजन को बदलते मौसम में बच्चों की विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगे तो तत्काल विशेषज्ञ से परामर्श लें। बच्चे को जबरन दूध न पिलाएं, बल्कि ओआरएस का घोल दे सकते हैं। जो डिहाइड्रेशन से बचाएगा। बच्चों को अभी गर्म कपड़ा पहना कर रखें। तेज धूप में भी बच्चों को लेकर बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed