{"_id":"662fe8cc699841d274078988","slug":"children-alerted-for-mobile-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-116591-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट के दुष्प्रभाव के बारे में किया सचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट के दुष्प्रभाव के बारे में किया सचेत
Tue, 30 Apr 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो- है
आज के खास कार्यक्रम की खबर
-- -
- डुमरियागंज तहसील सभागार में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। जिला विधिक साक्षरता समिति के तत्वावधान में सोमवार की दोपहर डुमरियागंज तहसील सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को कानून और अधिकार तथा नियमों की जानकारी दी गई। बच्चों को टीवी मोबाइल और इंटरनेट के दुष्प्रभाव के प्रति सचेत करते हुए लोगों को जन सूचना अधिकार के बारे में भी जानकारी दी गई।
नायब तहसीलदार महबूब आलम ने कहा कि आजकल छोटे-छोटे बच्चे मोबाइल, टीवी और इंटरनेट के काफी शौकीन हो गए हैं। मोबाइल, टीवी तथा इंटरनेट का ज्यादा प्रयोग किशोरावस्था तथा कम उम्र के बच्चों के भविष्य के लिए घातक हो सकता है। मोबाइल इंटरनेट जहां ज्ञानवर्धक जानकारियां देता है। वहीं, इसका अधिक प्रयोग बच्चों के स्वास्थ्य पर नुकसान पहुंचा सकता है। अभिभावकों को अपने बच्चों को टीवी मोबाइल और इंटरनेट का अधिक प्रयोग नहीं करने देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्थायी लोक अदालत और जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।
इस दौरान राम सजीवन, आद्या प्रसाद, मुकेश चंद श्रीवास्तव, स्वाति श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय, देवेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।