{"_id":"6605a5f7d0876bccc8047b8e","slug":"child-hit-by-bike-while-crossing-the-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-115030-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आया बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आया बच्चा
विज्ञापन
- त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर यादवडीह में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर उत्तर यादव डीह मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह सड़क पार कर रहे छह वर्षीय बच्चे को बाइक ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन पास के निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए, जहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा रेफर कर दिया गया। बच्चे का बायां पैर टूट जाने व माथे पर गंभीर चोट लगने के कारण परिजन उसे बस्ती ले गए।
क्षेत्र के बिस्कोहर निवासी फिरोज का छह वर्षीय पुत्र अरहान मां के साथ कपड़ा खरीदने जा रहा था। जैसे ही वह उत्तर यादव डीह मार्ग के सामने कपड़े की दुकान के पास पहुंचे कि मां का हाथ छुड़ाकर अरहान रोड पार करने लगा। उसी बीच गौरा की ओर से बिस्कोहर बस अड्डे की तरफ जा रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से अरहान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।