{"_id":"66957eb7ff5d8e2ae004ec44","slug":"child-dies-due-to-drowning-in-pond-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-120896-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चार वर्षीय मासूम बालक की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चार वर्षीय मासूम बालक की तालाब में डूबने से मौत
Tue, 16 Jul 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। क्षेत्र के परिगवा में पोखरे में डूबने से चार वर्षीय बालक शिवम पुत्र सदावृक्ष की मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार, परिगवा गांव से बाहर पूरब दिशा में बालक के परिजन खेत की रोपाई कर रहे थे। छोटा बच्चा होने के नाते परिजन उसे भी अपने साथ खेत में लेकर चले गए। परिजन खेत में धान रोपने लगे। तभी वह खेलते खेलते खेत के बगल पोखरे की तरफ चला गया। उसका पैर फिसल गया, जिससे वह पानी में डूब गया। खोजने के बाद उसका शव बरामद हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि स्वजन ने बालक का बानगंगा नदी में दाह संस्कार कर दिया है। संवाद
विज्ञापन