फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   cheking in eaine shop

अलीगढ़ शराब कांड: प्रशासन की टीम ने की शराब की दुकानों की जांच

Sat, 29 May 2021 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
cheking in eaine shop
अलीगढ़ शराब कांड: प्रशासन की टीम ने की शराब की दुकानों की जांच
विज्ञापन

- जिले में पुलिस, आबकारी और प्रशासन की संयुक्त टीम पहुंची शराब की दुकानों पर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थगर/शोहरतगढ़। अलीगढ़ में हुए शराब कांड में मौत का मामला सामने आने के बाद जिले में शराब की दुकानों पर चेकिंग शुरू हो गई है। आबकारी, पुलिस और प्रशासन की टीम ने शराब की दुकानों की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को तहसील स्तर पर बनी टीमों ने शराब की दुकानों की जांच की। रजिस्टर, स्टाक, शराब के ब्रांड की जांच की गई। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

सदर में एसडीएम विकाश कश्यप, सीओ सदर राणा महेंद्र प्रताप सिंह, आबकारी निरीक्षक मुकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर के सभी देसी, अंग्रेजी, बियर। इसके साथ ही महंगा, सनई में सभी दुकानों की जांच की। यहां स्टाक रजिस्टर आदि को देखा। शोहरतगढ़ में एसडीएम शिवमूर्ति सिंह के नेतृत्व में आबकारी इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बढ़नी में तीन व शोहरतगढ़ में शराब की पांच दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान शोहरतगढ़ में एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर स्टाक रजिस्टर मेनटेन नहीं होने के कारण जांच टीम ने चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान जांच टीम ने शराब की दुकानों पर उपलब्ध शराब की गुणवत्ता, दर, अवधि की गहनता से जांच की। साथ ही स्टाक रजिस्टर से शराब का मिलान किया गया। इस दौरान शराब कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी गई कि नियमानुसार उचित मूल्य पर शराब की बिक्री करें। शिकायत पर कठोर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। शराब कारोबारियों को कोविड-19 का पालन करते हुए शराब बिक्री करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सीओ प्रदीप कुमार, एसएचओ राजेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार डुमरियागंज में एसडीएम त्रिभुवन, आबकारी निरीक्षक गौरवचंद और एसओ भवानीगंज रविंद्र सिंह ने 21 अंग्रेजी, देसी बीयर की दुकानों की चेकिंग की। कहीं गड़बड़ी की बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed