{"_id":"64d7d89316cd45d4820766c4","slug":"cheating-in-the-guise-of-a-monk-caught-in-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-2904-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साधु के भेष कर रहे थे ठगी नेपाल में पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साधु के भेष कर रहे थे ठगी नेपाल में पकड़े गए
Sun, 13 Aug 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
नेपाल पुलिस ने तीन भगवाधारी व्यक्ति को लोगों के ठगी के आरोप में पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में नेपाल पुलिस ने साधु का भेषधारण करके ठगी के मामले में का एक गिरोह को पकड़ा है। शुक्रवार सुबह कपिलवस्तु नगर पालिका अंतर्गत वार्ड नंबर 11 से अस्थायी पुलिस चौकी जहदी ने तीन साधुओं को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि सभी भारत के निवासी हैं।
नेपाल पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग साधु के भेष में घूम रहे हैं जो धर्म के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हैं। उनके बयान के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब इनकी जांच पिपरा क्षेत्र पुलिस कार्यालय की ओर की जा रही है। उनके पास भारत सरकार की ओर से उपलब्ध कराया गया आधार कार्ड भी मिला। स्थानीय पुजारी जीत बहादुर कुर्मी ने बताया कि ये साधु नहीं बल्कि, नकली गेरुआ वस्त्र पहने हुए ढोंगी हैं। उन्होंने कहा कि सुनने में आया है कि गांवों में घुसकर धर्म के नाम पर तरह-तरह का भय पैदा कर 10, 15, 20 हजार रुपये वसूलते हैं और संपत्ति दोगुनी कर देने का झांसा देते हैं। उनके मुताबिक वह नाथ संप्रदाय से हैं।
शिकायतकर्ता ने कहा कि वह भी भक्त के रूप में मंदिर पहुंचा और उनका आधार कार्ड भी देखा। इनसे सनातन धर्म के बारे में पूछा तो वे कुछ सही नहीं बता पाए। आरोपी राम के चार भाइयों को भी नहीं जानते। वे एक-दूसरे का नाम नहीं जानते। उन्होंने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। अगर वे धोखाधड़ी करते पाए गए तो उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस इंस्पेक्टर कोशीस बाबू जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी मिली है कि आरोपियों ने ग्रामीणों से धोखाधड़ी की है। ये स्थाई नहीं बल्कि, घुमंतू साधु हैं। उनका कहना है कि अगर यह साबित हो गया कि ये नकली हैं तो कार्रवाई की जाएगी।