{"_id":"57dd7c9c4f1c1b5e48d4857b","slug":"chc-hopes-inlaid-lock-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने सीएचसी गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने सीएचसी गेट पर जड़ा ताला
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को डुमरियागंज क्षेत्र की आशा बहुओं ने सीएचसी बेंवा व डुमरियागंज न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही बेंवा सीएचसी गेट पर ताला लगा कर धरने पर बैठ गईं। स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव कार्य ठप होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
जिला मुख्यालय पर 12 दिन से छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत आशा बहुओं ने बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह करीब 10 बजे पहुंचकर आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया। काफी संख्या में पहुंची आशा बहुएं वैक्सीन, डिलेवरी रूम व अस्पताल गेट पर ताला बंद कर धरने पर बैठ गईं।
ब्लॉक अध्यक्ष राजश्री ने चेतावनी दी कि आशा बहुओं को निश्चित मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने के साथ ही अन्य मांगें जब तक शासन-प्रशासन की तरफ से पूरी नहीं की जाएंगी, स्वास्थ्य सेवाओं के बहिष्कार के साथ ही आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
शाम करीब तीन बजे तक बेंवा में प्रदर्शन के बाद सभी आशा बहू डुमरियागंज न्यू पीएचसी पर पहुंच गईं। यहां भी आशाओं ने शाम पांच बजे तक धरना-प्रदर्शन किया। आशाओं के आंदोलन से अस्पताल पर प्रसव के लिए आई महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान संध्या, मंजू, अनीता पांडेय, शहनाज, गुड़िया मलिक, सुनीता, आफरीन जहां, रोजी, आशिया, कुसुम, संगीता त्रिपाठी, पूनम, दीपमाला, सरोज आदि मौजूद रहीं।