फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CHC doctor-pharmacist at loggerheads

सीएचसी में भिड़े डॉक्टर-फार्मासिस्ट

Sun, 19 Jun 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 19 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
CHC doctor-pharmacist at loggerheads
मारपीट में घायल डाॅक्टर एसएस कन्नौजिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उसका बाजार। उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर शनिवार की रात अखाड़ा बन गया। केंद्र पर तैनात चिकित्सक व फार्मासिस्ट के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद का कारण महिला मरीज के उपचार को बताया जा रहा है। चिकित्सक ने थाने में तहरीर देकर फार्मासिस्ट पर अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, सीएमओ ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ.श्यामसुंदर कन्नौजिया चिकित्सक के रुप में तैनात हैं, जबकि जयप्रकाश की नियुक्ति फार्मासिस्ट के रुप में है। थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक महिला मरीज उपचार को अस्पताल पहुंची। चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन लगाने के लिए महिला वार्ड ब्वाय को कहा, लेकिन फार्मासिस्ट ने खुद इंजेक्शन लगा दिया।
विज्ञापन

इस पर आपत्ति जताई तो फार्मासिस्ट जयप्रकाश व चौकीदार विजय कुमार ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से चिकित्सक का हाथ फ्रैक्चर हो गया। उसके सिर में भी चोट आई। इस संबन्ध में उसने उसका थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव का कहना था कि मामला संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एके आजाद का कहना था कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उनके निर्देशानुसार कार्रवाई होगी।

इस संबन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.राजेंद्र कपूर का कहना था कि वह फिलहाल दिल्ली में हैं। अभी तक उनकी जानकारी में मामला नहीं था। अभी सीएचसी अधीक्षक से वार्ता कर जानकारी लेते हैं। अस्पताल परिसर में मारपीट करने वालों पर समुचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed