{"_id":"5fe374b08ebc3e3b8a0c767d","slug":"chaudhary-charan-singh-was-the-messiah-of-the-farmers-siddharthnagar-news-gkp378053093","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह’
पूर्व कुलपति की अगुवाई में जयंती मनाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने जीवन भर किसानों की भलाई की। सरकार से किसानों की बात मनवाने के लिए उन्होंने सबसे बड़ा सम्मेलन कराया, तभी से किसान उन्हें अपना मसीहा मानने लगे। ये बातें महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विवि वर्धा के पूर्व कुलपति प्रो. चितरंजन मिश्र ने कहीं।
प्रो. चितरंजन बुधवार को सपा जिला कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि स्व. चौधरी स्वाधीनता आंदोलन के ऐसे राजनेता थे। जो किसानों की समस्याओं को लेकर राजनीति की बहस में रखा था। उनके सपने को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने साकार किया था। कर्जमाफी एवं सिंचाई को मुफ्त करके किसानों के भलाई काम किया था। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जब प्रदेश के राजस्व मंत्री थे। उन्होंने जमींदारी उन्मूलन कानून को खत्म करके छोटे जोत के किसानों को खेतिहर बना दिया था। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव और संचालन पूर्व महासचिव अफसर रिजवी ने किया। गोष्ठी को पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी, पूर्व विधायक विजय पासवान, उग्रसेन सिंह, रामकुमार यादव, अजय चौधरी, गरीब दास गौतम, रामचंद्र यादव, कामता यादव, मणेंद्र मिश्र, बेचई यादव, अनूप त्रिपाठी, जोखन चौधरी, विजय यादव ने संबोधित किया। इस दौरान अनूप यादव, इंद्रासना त्रिपाठी, अंबिकेश श्रीवास्तव, सोनू यादव, खुर्शीद अहमद, विश्राम यादव आदि उपस्थित थे।