फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chaos...all the dangers on the path of development

Siddharthnagar News: अव्यवस्था...विकास के पथ पर खतरे तमाम

Fri, 15 May 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 15 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Chaos...all the dangers on the path of development
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जनपद विकास की ओर से बढ़ रहा है पर काम की सुस्त रफ्तार ने न सिर्फ विकास की गति को प्रभावित किया है बल्कि अधूरे निर्माण से जान भी जोखिम में है। गोरखपुर के पादरी बाजार-पिपराइच फोरलेन पर 13 मई को निर्माणाधीन खुले नाले में गिरकर एक डेयरी कर्मी की सरिया लगने से मौत हो गई।
इस मामले में जेई को निलंबित करने के साथ ही ठेकेदार पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिले में भी ऐसे जोखिम भरे रास्ते कम नहीं हैं। जगह-जगह निर्माणाधीन नाले खुले हैं। वहीं, सरिया का फैले जाल हादसे की आशंका को बढ़ा रहा है। निर्माण की पड़ताल में कुछ ऐसी ही अनदेखी की तस्वीर सामने आई जो व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर-नौगढ़ हाईवे मार्ग, शहर के अशोक मार्ग, बांसी-धर्मसिंहवा मार्ग और बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर नाला और पुल व पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। करोड़ों रुपये से होने वाले विकास कार्य पर बचाव को लेकर अनदेखी की जा रही है जो कहीं न कहीं हादसे की आशंका को बढ़ा रही है। जिम्मेदार की निगरानी में शिथिलता और कार्यदायी संस्थाओं और ठेकेदारों की लापरवाही से हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं, जहां पर काम हो रहा है, वहां न तो सुरक्षा के उपाय किए गए हैं और न ही बैरिकेडिंग या कोई बोर्ड लगाया गया है, जिससे लोग अलर्ट हो सकें और हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर पहुंचे तो हो जाएं सतर्क : नगर का अशोक मार्ग की गिनती वीआईपी और व्यस्त मार्गों में की जाती है। इस मार्ग पर न सिर्फ असफरों की आवाजाही होती है बल्कि, शहर में न जाने वाले लोग इसी मार्ग से होकर बांसी की ओर निकलते हैं। वहीं, शहर के लोगों के लिए यह मुख्य मार्ग है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज, पुलिस लाइंस, जलनिगम, राजकीय इंटर कॉलेज, डीआईओएस और बीएसए कार्यालय के अलावा दो पार्क और शहर की बड़ी आबादी का आवागमन होता है। भोर में चार बजे से लेकर रात के 12 बजे तक इस मार्ग पर आवाजाही का सिलसिला लगा रहता है। कई हजार लोग इस रास्ते से गुजरते हैं। हाईवे बनने के बाद इसपर नाला निर्माण शुरू हुआ था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इसमें केंद्रीय विद्यालय कुछ कदम दूरी पर दूसरी दिशा में और लंबी दूरी में नाले का सरिया बिछाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed