फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Changes necessary for development of the state

प्रदेश के विकास के लिए बदलाव जरूरी

Fri, 09 Dec 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Changes necessary for development of the state
बांसी में सबका दल यूनाइटेड की सभा में अतिथियों का अभिनंदन करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बांसी। सबका दल यूनाइटेड का कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को नगर के माघ मेला मैदान में संपन्न हुआ।  सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी ने कहा कि प्रदेश का किसान भुखमरी के कगार पर है।  किसान आए दिन आत्महत्या कर रहा है और उसे फसल का उचित मूल्य नही मिल रहा है।  
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से लगातार भाजपा के विधायक हैं लेकिन विकास कार्य शून्य है।  प्रमोद लोधी ने  कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा, सपा व बसपा से त्रस्त हो चुकी है और बदलाव चाहती है।  बांसी विधानसभा क्षेत्र से  पार्टी  प्रत्याशी राम सुरेश लोधी को बनाया गया है। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से  प्रत्याशी को सफल बनाने के लिए लग जाएं।  
विज्ञापन

मंडल प्रभारी परशुराम लोधी ने कहा कि किसी भी पार्टी की सरकार ने प्रदेश का भला नहीं किया। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष बंटी लोधी, विजय पाल सिंह लोधी, ज्ञानदास, अमरीश लोधी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महराज सिंह लोधी व संचालन राजाराम लोधी ने किया। इस दौरान   सुनील लोधी, जयप्रताप सिंह, काशी प्रसाद लोधी, दूधनाथ लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed