फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Changed route of vehicles passing through Ayodhya

Siddharthnagar News: अयोध्या से होकर गुजरने वाले वाहनों का बदला गया मार्ग

Tue, 30 Jul 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Jul 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Changed route of vehicles passing through Ayodhya
दो अगस्त की सुबह तक जारी रहेगा रूट डॉयवर्जन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। कांवड़ यात्रा को देखते हुए गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर रूट डायवर्जन सोमवार की दोपहर से लागू कर दिया है, जो दो अगस्त की सुबह तक प्रभावी रहेगा।
गोरखपुर, खलीलाबाद और बस्ती के वाहन डुमरियागंज क्षेत्र के बैदौला बेंवा, उतरौला गोंडा के रास्ते लखनऊ के लिए संचालित होंगे। हालांकि छोटे वाहनों व एंबुलेंस को दक्षिणी लेन से चलाया जाएगा। लखनऊ से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को बाराबंकी से ही जरवल रोड, कर्नेलगंज, गोंडा, उतरौला, डुमरियागंज होते हुए गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।अयोध्या से बस्ती, गोरखपुर के तरफ आने वाले वाहनों को कटरा, नवाबगंज, गोंडा, डुमरियागंज होते हुए भेजा जाएगा। गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को खलीलाबाद से डायवर्ट कर मेंहदावल रोड होते हुए बांसी, डुमरियागंज, उतरौला, होकर आगे निकाला जाएगा।
बस्ती से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को बड़ेबन ओवरब्रिज के ऊपर से डायवर्ट कर मनौरी - डुमरियागंज के रास्ते आगे भेजा जाएगा। अंबेडकर नगर से बस्ती की तरफ आने वाले वाहनों को कलवारी चौराहे से गायघाट, कुदरहा, लालगंज होते हुए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

----
वर्जन
श्रावण मास की शिवरात्रि को लेकर तय किए रूट डायवर्जन को प्रभावी करने के लिए मोतीगंज, बैदौला, बेवां चौराहा, भवानीग॓ज, भड़रिया में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। आवागमन को सामान्य बनाए रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अखिलेश वर्मा, सीओ डुमरियागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed