फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Change bad transformer in 24 hours

24 घंटे में बदलें खराब ट्रांसफाॅर्मर : सांसद

Sat, 05 Aug 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 05 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Change bad transformer in 24 hours
कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत उपभोक्ता व जनप्रतिनिधि सम्पर्क अभियान की बैठक की बैठक करते सांसद
सिद्धार्थनगर। जिन स्थानों पर लो-वोल्टेज की समस्या आ रही है, वहां पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की कार्रवाई सुनिश्चित कराते हुए समस्या का समाधान कराएं, साथ ही जर्जर तार, विद्युत पोल को बदलने व शहरी क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर खराब होने पर 24 घंटे, ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे में बदलवाने के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
विज्ञापन

ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में विद्युत उपभोक्ता एवं जनप्रतिनिधि संपर्क अभियान की बैठक में कहीं। सांसद ने विद्युत वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तैयार किए गए बिजनेस प्लान के लिए जनप्रतिनिधियों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों के बारे में जानकारी ली। अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि नगरीय क्षेत्रों में नवनिर्वाचित अध्यक्षों के साथ विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी बैठक करें। इसमें क्षेत्रीय विधायक को भी आमंत्रित करें। सांसद ने बिजनेस प्लान 2023-24 अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक डुमरियागंज सैयदा खातून, एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, चेयरमैन बांसी चमन आरा राइनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed