{"_id":"5810e68c4f1c1bcc75bc3f7f","slug":"chandrabhan-will-seat-elephant","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रभान करेंगे हाथी की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रभान करेंगे हाथी की सवारी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 26 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से बसपा का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर चंद्रभान पहलवान का माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बसपा ने सिद्धार्थनगर जिले की सुरक्षित सीट कपिलवस्तु से भगवानदास की जगह चंद्रभान पहलवान को बसपा प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने बुधवार को चंद्रभान पहलवान के नाम पर मुहर लगा दी। बसपा नेता भगवानदास इस सीट से प्रभारी थे। अमूमन प्रभारी ही प्रत्याशी होते हैं।
भगवान दास भी स्वयं को प्रत्याशी मानकर इस सीट पर अपनी सक्रियता बनाए हुए थे। कपिलवस्तु सुरक्षित सीट से भगवान दास की उम्मीदवारी पर ग्रहण तो था लेकिन इनके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष व इस विधानसभा क्षेत्र से पिछला चुनाव लड़ चुके पट्टूराम आजाद के टिकट की चर्चा थी।
अब इस चर्चा पर विराम लग गया। चंद्रभान जवाहर इंटर कॉलेज पुरानी नौगढ़ में खेल शिक्षक हैं। राजनीति की शुरुआत उन्होंने समाजवादी पार्टी से की थी। उनकी पत्नी एक बार जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। पिछले पांच सालों से भी ज्यादा समय से चंद्रभान बसपा में हैं।
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष शेखर आजाद ने बताया कि कपिलवस्तु विधान सभा सीट से चंद्रभान पहलवान के नाम की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने स्वंय की है। चंद्रभान पहलवान के टिकट की जानकारी विधान परिषद सदस्य व मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर दिनेश चंद्रा और पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजी वर्मा ने दी है।