फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chandigarh-Dibrugarh Express arrived four hours late

Siddharthnagar News: चार घंटे विलंब से पहुंची चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस

Tue, 31 Mar 2026 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh-Dibrugarh Express arrived four hours late
रेलवे स्टेशन पर देर से पहुंची ट्रेन।
भटनी। ट्रेनों के विलंब और निरस्तीकरण से सोमवार को यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे विलंब से पहुंची, जिससे देवरिया सदर और भटनी जंक्शन पर यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा गोरखपुर कैंट-छपरा होली स्पेशल पैसेंजर और दादर सेंट्रल-गोरखपुर विशेष ट्रेन के निरस्त रहने से यात्रियों की दिक्कतें और बढ़ गईं। वहीं डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस भी लगभग दो घंटे देरी से पहुंची, जिससे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे के मुताबिक पिवकोल-लाररोड दोहरीकरण और मेन लाइन में देवरिया-नूनखार रेलवे स्टेशन के बीच सिग्नलिंग कार्य के चलते ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलने लगी हैं। लेकिन अन्य जगहों पर कार्य चलने के कारण लंबी रूट की ट्रेनें अभी कुछ घंटे विलंब से चल रही हैं। इसको लेकर भी रेलवे जल्द काम पूरा करने का दावा किया है। वही चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस के विलंब और गोरखपुर-कैंट-छपरा होली स्पेशल पैसेंजर, दादर सेंट्रल-गोरखपुर विशेष एक्सप्रेस के निरस्त होने से दूर-दराज से आने-जाने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि रूट की अधिकांश ट्रेनें समय से चलने लगी हैं। जल्द ही व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed