फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Challan of 10 vehicles running in opposite direction

विपरीत दिशा में चल रहे 10 वाहनों का चालान

Fri, 19 Feb 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Challan of 10 vehicles running in opposite direction
विपरीत दिशा में चल रहे 10 वाहनों का चालान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को परिवहन निगम पर चालकों और परिचालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही कोविड संबंधित जानकारी भी दी गई। एआरटीओ प्रशासन आशुतोष कुमार शुक्ला ने चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों को विस्तार से बताया। इसके बाद परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल ने नौगढ़ बोसी मार्ग पर गलत दिशा में चल रहे वाहनों का चालान किया। लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में भी बताया। नो पार्किंग में खड़े गाड़ियों का भी चालान किया गया। एआरटीओ प्रर्वतन पीके सरोज ने बताया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। सरकार की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। अभियान के तहत कुल सनई, जोगिया, बांसी में 10 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान संभागीय निरीक्षक सुशील कुमार, यात्री कर अधिकारी जगदीश प्रसाद सहित कार्यालय के कर्मचारी व सिपाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed