फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chairman, General Secretary 3-3 nominees on

अध्यक्ष, महामंत्री पर 3-3 प्रत्याशी

Thu, 29 Sep 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 29 Sep 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Chairman, General Secretary 3-3 nominees on
शोहरतगढ़ में छात्रसंघ चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। छात्रसंघ चुनाव में गुरुवार को विभिन्न पदों के लिए दो कॉलेजों में 21 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में दो छात्राओं समेत 10 ने नामांकन किया, जबकि शोहरतगढ़ पीजी कॉलेज में 11 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। जांच में शोहरतगढ़ के दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

नामांकन को लेकर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। प्रत्याशियों ने नगर में जुलूस निकालकर ताकत दिखाई। नारेबाजी करते हुए छात्र नामांकन करने पहुंचे। बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए ज्योति मिश्रा, मसूद आलम, शशंक शेखर त्रिपाठी ने नामांकन पत्र जमा किया। उपाध्यक्ष पद के लिए उस्मान गनी व रामअवतार यादव ने दावेदारी पेश की है। महामंत्री पद के लिए अजय कुमार गौतम, मोनी वर्मा और राघवेंद्र प्रताप यादव ने नामांकन किया।
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री पद के लिए तालिब रजा व कला संकाय प्रतिनिधि पद पर मो. कैफ ने पर्चा जमा किया। संकाय प्रतिनिधि के दो पदों पर कोई नामांकन नहीं हुआ है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. सूर्यनारायण त्रिपाठी, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. भारत भूषण द्विवेदी व गिरजेश चंद्र मिश्र ने संयुक्त रूप से बताया कि जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए हैं। कला संकाय प्रतिनिधि व संयुक्त मंत्री पदों पर एक-एक नामांकन के चलते निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोहरतगढ़। शिवपत पीजी कॉलेज में 7 अक्टूबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा में नामांकन हुआ। छात्र नेताओं ने समर्थकों के साथ नगर में भ्रमण कर जुलूस निकाला और चुनाव अधिकारी के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की। छह पद पर हो रहे छात्रसंघ चुनाव में कुल 11 ने पर्चा दाखिल किया। जांच में दो प्रत्याशियों का पर्चा खारिज कर दिया। महाविद्यालय के मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल प्रताप चंद ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी समर्थक विशाल सिंह, अमित, राघवेंद्र पुरी, संपूर्णानंद पांडेय व अंकुर उपाध्याय ने पर्चा दाखिल किया।
उपाध्यक्ष पद पर विपिन गुप्ता, महामंत्री पद पर सौम्य अग्रहरी, पुस्तकालय मंत्री पद पर अविनाश अग्रहरी, कला संकाय महिला पद पर अस्मिता राय व पुरुश पद पर मनीष कुमार मिश्र, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर कुंवर वीर विक्रम श्रीवास्तव ने पर्चा दाखिल किया। पर्चा जांच के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अंकुर उपाध्याय व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के कुंवर वीर विक्रम श्रीवास्तव की आयु कम होने के कारण पर्चा खारिज कर दिया।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि नाम वापसी तीन अक्टूबर को होगा। इसके बाद सात अक्टूबर को मतदान होगा। प्राचार्य डॉ.आरपी सिंह ने बताया कि छात्र नेता छात्रसंघ चुनाव के दौरान कालेज की गरिमा व अनुशासन को बनाए रखे। इस दौरान डॉ. अर्जुन मिश्र, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. एके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed