{"_id":"6657724a785ac3a5a40a9e2e","slug":"chain-snatched-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118234-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दवा कराने आई महिला का चेन छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दवा कराने आई महिला का चेन छीना
Wed, 29 May 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 29 May 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर में दवा कराने आई एक महिला के गले से सोने का चेन छीनने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। लेकिन चेन छीनने वालों का पता नहीं लग सका है।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के देवरा बाजार की रहने वाली असमिया खातून पत्नी मोहम्मद अयूब बुधवार को शहर में इलाज कराने डॉक्टर के पास आई थी। गांव से आकर एक ई रिक्शा से विकास भवन के पास डॉक्टर के क्लीनिक पर जाने लगी। असमिया डॉक्टर की क्लिनिक पहुंची तो उसके चेन का लॉकेट जो कपड़े में फंसा रह गया था गिर गया। उसने चेन तलाश किया, लेकिन वह गायब हो चुका था। उसके साथ ई-रिक्शा पर बैठकर आने वाली महिलाएं भी गायब हो चुकी थीं। डायल-112 पर सूचना के बाद पुलिस पहुंच गई थी और उसने जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर नहीं मिली है।