फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Centre, state government anti-people

केंद्र, प्रदेश सरकार जनविरोधी

Wed, 30 Mar 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 30 Mar 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Centre, state government anti-people
कलेक्ट्रेट परिसर में बसपा के कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने बुधवार को जिले में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित राजभर समाज भाईचारा बनाओ सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने जहां केंद्र और प्रदेश सरकार पर जनविरोधी, दलित, गरीब विरोधी का आरोप लगाया, वहीं बसपा में सर्व समाज के हितों की भी बात दोहराई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव में पार्टी किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी। अकेले दम पर विरोधियों को चुनौती देगी और बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने कहा कि प्रदेश में चहुंओर अराजकता कायम है। भय, लूट और भ्रष्टाचार व्याप्त है। जनता के सवालों को दरकिनार कर सरकार सिर्फ चहेतों को लाभ दिलाने में लगी हुई है।
विज्ञापन

पूर्ववर्ती बसपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सपा सरकार कार्यों का तुलनात्मक विवरण भी पेश किया। कहा कि सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय बसपा का मकसद है। दलित, शोषित और वंचित तबके को उसका सम्मान दिलाने के लिए पार्टी तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। गांव-गांव जाकर सपा सरकार की नाकामियों और बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। विशिष्ट अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर रामसूरज चौधरी ने कहा कि सपा सरकार हर मापदंड पर फेल हो चुकी है।
प्रदेश की जनता ऊब चुकी है और बसपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। इस उम्मीद को पूरा करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधे पर है। इटवा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हाजी अरशद खुर्शीद ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते यह क्षेत्र अब तक पिछड़ा हुआ है।
बसपा ही जिले के सर्वांगीण विकास को गति दे सकती है। डुमरियागंज प्रभारी सैयदा खातून ने कहा कि सपा सरकार के जनविरोधी कार्यों का हिसाब चुकाने का अब वक्त आ गया है। सभी कार्यकर्ता बसपा सुप्रीमो के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं।

जनता प्रदेश में वर्ष 2007 का इतिहास दोहराने के लिए आतुर है। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम, शोहरतगढ़ प्रभारी अमर सिंह चौधरी, भगवानदास, असलम खुर्शीद, शमीम अहमद, सुरेंद्र चौधरी, रामयज्ञ गौतम, तिलकराम यादव, ज्वादा प्रसाद राजभर, अमजद अली, सोमनाथ चौधरी, रामचंद्र पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed