{"_id":"604e4fcc8ebc3ed3f7129c13","slug":"central-government-will-promote-black-salt-siddharthnagar-news-gkp388363092","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालानमक उत्पाद को बढ़ावा देगी केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालानमक उत्पाद को बढ़ावा देगी केंद्र सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काला नमक को बढ़ावा देगी केंद्र सरकार
किसानों के जीवन में बदलाव लाएगा नया कृषि कानून
केंद्रीय मंत्री ने काला नमक चावल से बना बिस्किट लांच किया
सिद्धार्थनगर में जल्द ही लगेगा वृहद किसान मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि काला नमक उत्पाद को विश्व में बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार के साथ ही केंद्र सरकार भी सकारात्मक कदम उठाएगी। इसके लिए जल्द ही जिले में वृहद किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। जहां देश-विदेश के कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और बड़े व्यापारियों का संगम होगा।
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित काला नमक महोत्सव में आयोजित गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि काला नमक उत्पाद के लिए ऐसे ब्लॉकों का चयन किया जाएगा, जहां किसान स्वयं बीज तैयार कर सकेगा। सरकार और किसानों के बीच समन्वय स्थापित कर काला नमक चावल की खुशबू विदेशों में भी महकाने में अहम भूमिका निभाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों के जीवन में बदलाव लाएगी। किसान स्वतंत्र होंगे और बिचौलियों पर कानून की पाबंदी होगी। विपक्षी अनर्गल बयानबाजी कर कृषकों को गुमराह कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की अगुवाई में कृषि को अधिक बजट दिया गया है। पहले की सरकारों में 23 हजार करोड़ का बजट देती थी। अब एक लाख 23 हजार करोड़ बजट की व्यवस्था की गई है। इस बजट में 75 हजार करोड़ सीधे किसानों के खाते में भेजा जा रहा है। इस मौके पर काला नमक चावल से निर्मित बिस्किट और सुंगधित मास्क भी लांच किया। इससे पूर्व गोष्ठी में सांसद जगदंबिका पाल, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने भी काला नमक के इतिहास, एक जनपद-एक उत्पाद में चयनित होने के बाद की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने आभार जताया। इस दौरान एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी, सीडीओ पुलकित गर्ग, डीडी कृषि एलबी यादव, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, उपायुक्त उद्योग केंद्र दयाशंकर सरोज भी उपस्थित थे।