फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Central and state governments fail on every front'

हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं आम

Tue, 22 Dec 2020 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
'Central and state governments fail on every front'
‘केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल’
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक ने भाजपा पर बोला हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत बांसी ब्लॉक के ग्राम आमामाफी में बरदही नानकार न्याय पंचायत की बैठक हुई।
बैठक में राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं। जनता इस सरकार से ऊब चुकी है। 2022 के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार की विदाई तय है। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी एवं पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करें। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, ठाकुर प्रसाद तिवारी, सच्चिदानंद, अभिनय राय, किरन शुक्ला, हमीदुल्लाह चौधरी, डॉ. रमेश चौधरी, कैलाश पंछी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed