{"_id":"5fea09548ebc3e419f6b99cb","slug":"center-state-government-s-enemy-of-farmers-mata-prasad-siddharthnagar-news-gkp3786793177","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र-राज्य की सरकारें किसानों की बड़ी दुश्मन: माता प्रसाद पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र-राज्य की सरकारें किसानों की बड़ी दुश्मन: माता प्रसाद पांडेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र-राज्य सरकार किसानों की दुश्मन : माता प्रसाद
सपा की ओर से बिजौरा गांव में चौपाल आयोजित की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। सपा नेता व पूर्व विधानसभाध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सोमवार को बिजौरा में आयोजित चौपाल में केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि दोनों ही सरकारें किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को किसानों की परेशानियों की कोई चिंता नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार सत्ता के अहंकार में डूबी है। इसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। सरकार की गलत नीतियों के कारण ही देश का किसान अपने अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली में एक माह से आंदोलन कर रहा है लेकिन मोदी सरकार संवेदनहीन हो गई है। सरकार द्वारा लाया गया यह कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों की जमीन पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखना चाहती है। योगी सरकार में किसानों को धान बेचने के लिए तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं चुनौतियों को सामना करते हुए मजबूर होकर किसान एक हजार से 1200 रुपये प्रति क्विंटल धान व्यापारियों के हाथों बेचने को मजबूर है। इस दौरान तौलेश्वर तिवारी, देवेंद्र प्रताप सिंह, केके चौधरी, हरि पांडेय, वीरेंद्र यादव, अब्दुल लतीफ, बब्लू खान, अक्षयबर चौधरी, लालजी पांडेय, मन्नू तिवारी, सूरज यादव आदि लोग मौजूद रहे।