फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   celebrating rakshabandhan

बहनों ने बांधी राखी, भाईयों ने लिया रक्षा का संकल्प

Fri, 16 Aug 2019 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
celebrating rakshabandhan
बहना ने भाई की कलाई पर बांधा ‘प्यार’
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का संकल्प
फोटो--66, 70, 71, 73, 76
फोटो-16एसडीएन84पी-रक्षाबंधन पर्व पर डुमरियागंज में भाई के कलाई पर पहली बार रक्षाबंधन बांधती छह माह की श्री शहर से लेकर गांव तक धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
पूरे दिन मुहूर्त होने से सुबह से शाम तक चला राखी बांधने का सिलसिला
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। रक्षाबंधन पर्व पर गुरुवार को बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी तो भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। पूरे दिन शुभ मुहूर्त होने के कारण राखी बांधने का सिलसिला सुबह से शाम तक चला। शहर के स्कूलों समेत सीमा पर एसएसबी जवानों को छात्राओं ने राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक रक्षाबंधन पर्व की धूम रही। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर सभी लोगों में राखी त्योहार को लेकर खूब उत्साह था। यहां तक कि लोग दूर-दराज से अपनी शादीशुदा बहनों से राखी बंधवाने के लिए उनके घर पहुंच रहे थे। बहनों ने रक्षाबंधन पर्व पर भाईयों की आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर उनके कलाई पर प्यार का डोर बांधा। बदले में भाइयों ने उपहार देकर बहनों के रक्षा का वचन दिया। शहर के रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती इंटर कॉलेज में छात्राओं ने हर्षोल्लास से रक्षाबंधन पर्व मनाया। सांसद जगदंबिका पाल ने छात्राओं से राखी बंधवाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके बाद सिद्धार्थ तिराहे के पास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चियों से भी सांसद ने राखी बंधवाकर उन्हें उपहार दिया। शहर के भीमापार में स्थित 43वाहिनी सशत्र सीमा बल के मुख्यालय व भारत-नेपाल सीमा पर स्थापित सभी सीमा चौकियों पर भाई-बहनों का त्योहार रक्षा बंधन बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। भीमापार मुख्यालय पर शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्राओं ने एसएसबी जवानों को राखी बांध कर सरहद की हिफाजत का वचन लिया। इस दौरान कार्यवाहक कमाडेंट अमित सिंह समेत सेंट जेवियर्स स्कूल के अध्यापक, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। बढ़नी में भी एसएसबी जवानों को छात्राओं ने राखी बांध देश की सुरक्षा का बचन लिया। डुमरियागंज तहसील मुख्यालय समेत क्षेत्र के भड़रिया, मोतीगंज, भारतभारी, भवानीगंज, भनवापुर, बेंवा, सोनहटी, बयारा, कादिराबाद, बहेरिया, अगया, बढ़नीचाफा आदि जगहों पर सुबह से ही रक्षाबंधन पर्व को लेकर हर्षोल्लास का माहौल छाया रहा। सबसे ज्यादा खुश छोटे बच्चे थे। बच्चे सुबह से ही त्योहार को लेकर उत्साहित थे। बीआरसी परिसर में बीईओ चंद्रभूषण पांडेय ने भी बच्चियों से रक्षाबंधन बंधवाया। उन्होंने बच्चियों को उपहार देकर मिठाई खिलाई। इस दौरान नसीम अहमद, मिर्जा महबूब, धर्मराज दूबे और मुश्ताक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चमनआरा ने मुंह बोले भाइयों को बांधी राखी
बांसी। बांसी नपा की पूर्व चेयरमैन चमन आरा राइनी उनके पति मोहम्मद इद्रीश पटवारी ने रक्षाबंधन पर्व पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी चमनआरा राइनी ने नगर पालिका परिषद बांसी के लिपिक रविशंकर गुप्ता अमित बधवा व अजय कुमार के घर पहुंचकर राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर आरती उतारी। चमन आरा ने कहा कि तीनों उनके मुंह बोले भाई हैं, पर सगे से कम नहीं है। उनके पति मोहम्मद इदरीश पटवारी ने भी अपनी मुंह बोली बहन राम गति मौर्य की पुत्री अनुराधा मौर्या से राखी बंधवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed