{"_id":"66903108fa8f7720490c3467","slug":"cdo-will-investigate-rigging-in-development-work-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-120667-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विकास कार्य में धांधली की जांच करेंगे सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विकास कार्य में धांधली की जांच करेंगे सीडीओ
Fri, 12 Jul 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
-लोटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवपुर मास्जिदिया का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विकास खंड लोटन के ग्राम पंचायत देवपुर मस्जिदिया निवासी निशेषधर दुबे ने गांव में कराए गए विकास कार्याें में धांधली किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी की है। इस पर जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच कराने के लिये मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
शिकायतकर्ता निशेषधर दुबे ने शिकायती पत्र में यह आरोप लगाया था कि बिना कार्य कराए सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप का रिबोर व मरम्मत कराने के नाम पर लाखो रुपये की हेराफेरी की गई है। इसके अलावा इंटरलाॅकिंग के निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर धांधली करके सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। इससे पहले उन्होंने पांच बार शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। इस बार की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच के लिए सीडीओ को निर्देश दिए हैं।