{"_id":"66a185169ec266e727084854","slug":"cdo-gave-instructions-to-build-the-approach-to-the-bridge-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-121358-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीडीओ ने पुल का एप्रोच बनवाने का दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीडीओ ने पुल का एप्रोच बनवाने का दिए निर्देश
Thu, 25 Jul 2024 04:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 25 Jul 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बुधवार को विकास क्षेत्र मिठवल में बघनी घाट से बिगौआ घाट तक राप्ती नदी पुल के पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य का निरीक्षण किया। पुल निर्माण का कार्य पूर्ण पाया गया, जबकि दोनों तरफ एप्रोच पर मिट्टी एवं लेपन कार्य कराया जाना अभी बाकी है। पहुंच मार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई पीडब्लूडी को करना है, जिसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी बांसी वीके राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद