{"_id":"64ff6264694b7f216307c0b4","slug":"cdo-examined-files-in-cmo-office-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-4544-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीएमओ कार्यालय में सीडीओ ने की पत्रावलियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीएमओ कार्यालय में सीडीओ ने की पत्रावलियों की जांच
विज्ञापन
दोनों डिप्टी सीएमओ का फिर हुआ बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सीएमओ, डिप्टी सीएमओ और निजी अस्पताल के संचालक के बीच लेने देने की बातचीत वायरल होने के मामले में सोमवार को जांच अधिकारी सीडीओ जयेंद्र कुमार ने पत्रावलियों की जांच की। वहीं डिप्टी सीएमओ डॉ. एमएम त्रिपाठी एवं डॉ. बीएन चतुर्वेदी ने फिर बयान दर्ज कराया।
वीडियो वायरल के मामले में सीडीओ जयेंद्र कुमार की रिपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग एवं निजी अस्पताल संचालकों की नजर टिकी हुई है। वहीं इस मामले में एएसपी सिद्धार्थ भी वीडियो की सत्यता और आरोपों की जांच कर हैं। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि वीडियो वायरल प्रकरण में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सीडीओ ने बताया है कि दो दिन में जांच रिपोर्ट सौंप देंगे। रिपोर्ट के अनुसार जो दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।