फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Caught for illegal ticket business

अवैध टिकट का धंधा करने के आरोप में पकड़ा

Sat, 31 Jul 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Caught for illegal ticket business
अवैध टिकट का धंधा करने के आरोप में पकड़ा
विज्ञापन

शोहरतगढ़। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने शनिवार को शोहरतगढ़ कस्बे में स्थित पुलिस पिकेट के आगे गली में अवैध रूप से रेल का ई-टिकट बेचने के आरोपित को हिरासत में लिया है। वह जनसेवा केंद्र की आड़ में व्यक्तिगत आईडी से ई-टिकट बनाकर मानक से अधिक रकम लेकर बेचता था।
आरपीएफ ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की। एक सप्ताह पहले तुलसियापुर से भी टीम ने टिकट का धंधा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया था।
आरपीएफ के बलरामपुर के इंस्पेक्टर और एसआई बढ़नी जसबीर सिंह को शोहरतगढ़ पुलिस पिकेट के आगे की गली में जनसेवा केंद्र की आड़ में अवैध रूप से ई-टिकट बिक्री करने की सूचना मिली थी। टीम ने जनसेवा केंद्र पर पहुंचकर जांच की। दो घंटे तक केंद्र संचालक से पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह कई वर्षों से इस काम को कर रहा है। मौके पर फर्जी तरीके से कुछ ई-टिकट भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

टीम कंप्यूटर, प्रिंटर और मोबाइल फोन को बरामद कर जांच और पूछताछ के लिए आरोपित को आरपीएफ थाने ले गई। इस संबंध में एसआई जसबीर सिंह बताया कि गलत तरीके से ई-टिकट निकालकर उनकी कालाबाजारी कर आरोपित बेचता था। उसके केंद्र से कई प्रमाण मिले हैं। जांच चल रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed