{"_id":"69bda461e1257a434e04438e","slug":"caste-wise-division-of-27-percent-reservation-for-backward-classes-will-happen-soon-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-155309-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पिछड़े वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण में जल्द होगा जातिवार बंटवारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पिछड़े वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण में जल्द होगा जातिवार बंटवारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पिछड़े वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण में कुछ जातियों को ही लाभ मिला। जनगणना के बाद आरक्षण का जातिवार बंटवारा जल्द होगा। इससे अब तक आरक्षण के लाभ से वंचित रहे अन्य पिछड़ी जातियां व अति पिछड़े वर्ग के परिवार को नौकरियाें में प्राथमिकता मिलेगी। भाजपा नेतृत्व से बातचीत के बाद इसी आधार पर हम सरकार में शामिल हुए हैं।
ये बातें पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बीएसए ग्राउंड में सबका दल यूनाइटेड की ओर से वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 32 साल से आरक्षण लागू है, लेकिन पिछड़े वर्ग की कुछ जातियों को छोड़कर अन्य को इसका लाभ नहीं मिला। इसलिए पिछड़े वर्ग के 27 प्रतिशत में जातिवार आरक्षण बंटवारा को लेकर ही हम पिछली सरकार से अलग हुए थे और कुर्सी का मोह छोड़ दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो समाज इतिहास नहीं जानता, अपने बुजुर्गों की कदर नहीं करता वह कुछ नहीं कर सकता है। कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने हमें वोट देने का अधिकार दिया है, उसका उपयोग अपने हक में करना होगा। सबका दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी अंग्रेजों से लड़ते-लड़ते शहीद हो गईं लेकिन झुकी नहीं। उनकी तरह की हमें अपने हक के लिए संघर्ष करना होगा। अब तक सभी सरकार में हमारे समाज अन्याय हुआ, भाजपा सरकार में भी न्याय नहीं मिल पाया है। संघर्ष के बदौलत अपना हक लेकर रहेंगे, वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर अवकाश घोषित होना चाहिए। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिराम सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष रामनरेश लोधी, मीना सिंह लोधी, कन्हैया वर्मा, विजय लोधी, केशव राजभर आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
कोर्ट के आदेशानुसार होगा पंचायत चुनाव
कार्यक्रम के बाद पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पंचायत चुनाव के संबंध में कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इसमें 25 मार्च को सुनवाई है, इसलिए कोर्ट के आदेशानुसार ही पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र में एक जाति का नाम लिखे जाने पर कहा कि यह गलत है, इस संबंध में प्रश्नपत्र बनाने वाले से सवाल किया जाए।